ललितपुर में कचड़ा गाड़ी गड्ढे में फंसी:पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदी गई थी सड़क, 45 मिनट तक रास्ता बंद रहा

Oct 05, 2026 - 15:48
0
ललितपुर में कचड़ा गाड़ी गड्ढे में फंसी:पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदी गई थी सड़क, 45 मिनट तक रास्ता बंद रहा
ललितपुर नगर क्षेत्र के पुराने सूचना केंद्र से गुरुनानक धर्मशाला को जाने वाले मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तिराहे के निकट विजय शर्मा के मकान के सामने जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए रविवार को खोदी गई सड़क के चलते गड्ढे में सोमवार की सुबह 8 बजे नगर पालिका परिषद की कचड़ा लेने वाली गाड़ी फंस गई ,जिसके चलते मार्ग अवरुद्व हो गया। करीब 45 मिनिट बाद नगर पालिका परिषद द्वारा ट्रैक्टर भेजकर गड्ढे में फंसी गाड़ी को निकाला जा सका। गाड़ी फंसी होने के चलते स्कूल जाने वाले वाहनों के अलावा लोग पैदल भी नहीं निकल सके थे, जिसके चलते लोगों को 45 मिनिट तक परेशान होना पड़ा। जल निगम द्वारा अमृत 2 योजना के अंतर्गत पेयजल पाइप लाइन नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 17 सिविल लाइन द्वितीय, वार्ड नम्बर 12, 16 में बिछाई जा रही है। वर्तमान में जल निगम द्वारा आजादपुरा से पुराने सूचना केंद्र को जाने वाले मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तिराहे पर विजय शर्मा के मकान तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है। मुख्य सड़क पर रविवार को पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User