बांदा में 4 महीने पुरानी चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार:दो मकानों से चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, दूसरा आरोपी फरार

Oct 18, 2026 - 18:58
0
बांदा में 4 महीने पुरानी चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार:दो मकानों से चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, दूसरा आरोपी फरार
बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव में 4 महीने पहले 2 मकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वारदात में शामिल उसका साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मीडिया सेल ने यह जानकारी शाम 5:58 पर दी है। पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 की रात चोरों ने डभनी गांव में दो मकानों के दरवाजों की कुंडी काटकर आभूषण चोरी किए थे। मामले में 19 जून को राजबहादुर पुत्र हरिप्रसाद और नंदकिशोर पुत्र गजराज ने बिसंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बिसंडा पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास गड़ांव मोड़ से राजबहादुर पुत्र कल्लू निवासी ओरन, हाल पता बंगाली का पुरवा, बदौसा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी जीतू पुत्र चांदी के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक बिछुआ, एक सफेद धातु का सिक्का और पीली धातु की टूटी अंगूठी बरामद हुई है। पुलिस फरार आरोपी जीतू की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User