बंदी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन गिरफ्तार:महिला और उसके दो बेटे जेल भेजे गए, महिला ने पॉक्सो एक्ट लगाकर मांगे थे 3 लाख
शाहजहांपुर में रविवार दोपहर तीन बजे एक बंदी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं। एक बेटा नाबालिग है। मृतक बंदी के पिता ने आरोप लगाया था कि महिला अपनी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का झूठा आरोप लगाकर तीन लाख रुपये मांगे थे। पुवायां क्षेत्र के बितौनी गांव के दीपक उर्फ टाइमपास को महिला की शिकायत पर जेल भेजा गया था। 16 अक्टूबर को दीपक ने कचहरी के अंदर बंदी शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसको तारीख के लिए कचहरी लाया गया था। बंदी दीपक जेल के अन्दर से गमछा लेकर आया था।
मृतक के पिता बेचे ने आरोप लगाया था कि मोरकली और उसके परिवार ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया, साथ ही तीन लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर जेल में जीवन बिताने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मोरकली, उसके बेटे करन और एक नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों पर भी सबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)