बांदा में कमरे में फंदे पर लटका मिला शव:घर में अकेली थी किशोरी, माता-पिता खेत में गए थे घास काटने, घर लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

Oct 13, 2026 - 20:39
0
बांदा में कमरे में फंदे पर लटका मिला शव:घर में अकेली थी किशोरी, माता-पिता खेत में गए थे घास काटने, घर लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा
बांदा के बबेरू कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में मंगलवार को 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय किशोरी के माता-पिता खेत में घास काटने गए थे। घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। किशोरी का शव फंदे पर लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, मरका रोड शास्त्री नगर निवासी देवकी यादव (15) पुत्री रामलखन यादव मंगलवार को घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता खेत में घास काटने गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद किसी तरह अंदर पहुंचने पर देवकी का शव कमरे में छत के छल्ले से बंधे दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User