बांदा में सांप के डसने से नवविवाहिता की मौत:झाड़-फूंक कराने में समय बर्बाद, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Oct 03, 2026 - 15:43
0
बांदा में सांप के डसने से नवविवाहिता की मौत:झाड़-फूंक कराने में समय बर्बाद, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
बांदा जनपद में सर्पदंश के बाद समय पर इलाज कराने के बजाय परिजन नवविवाहिता को झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका अंजना (21) पत्नी राजा भइया निवासी हरवंश पुरवा थाना पैलानी की थी। परिजनों के अनुसार वह सुबह साढ़े 8 बजे घर के पास कांडा और लकड़ी निकाल रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजनों ने सांप को पकड़ लिया। झाड़-फूंक कराने के लिए ले जाया गया इसके बाद अंजना को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय पहले रायपुरा गड़रिया मजरा में झाड़-फूंक कराने के लिए ले जाया गया। परिजनों के अनुसार झाड़-फूंक के बाद भी अंजना की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे जिला अस्पताल हमीरपुर लेकर पहुंचे। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम यहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंजना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। नवविवाहिता की सर्पदंश से मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि अंजना की शादी 15 मई 2025 को राजा भइया के साथ हुई थी। शादी हरवंश पुरवा में हुई थी और वह सिंधन कला से संबंधित थी। शादी के बाद अंजना ससुराल में रह रही थी। नवविवाहिता की सर्पदंश से मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User