जौनपुर में ओबीसी विकल्प की मांग को लेकर साइकिल रैली:राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता; जनगणना-2027 में अलग विकल्प देने की मांग
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साइकिल रैली निकाली। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह विरोध जनगणना-2027 में ओबीसी विकल्प न देने पर था। रामकेश यादव ने कहा कि सरकार ने पहले और दूसरे चरण की प्रश्नावली में ओबीसी का विकल्प नहीं दिया, जो ओबीसी के साथ धोखा है। उन्होंने 2011 का हवाला दिया। तब ओपन कॉलम पद्धति से सर्वे में 46.7 लाख जातियां सामने आईं थीं, जिसे सरकार ने भ्रमित करने वाला बताकर जारी नहीं किया था। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एससी-एसटी की जनगणना जैसी पद्धति ओबीसी के लिए भी अपनाई जाए। ओबीसी का अलग से विकल्प दिया जाए। राज्यवार मास्टर जाति निर्देशिका तैयार हो। ओपन कॉलम की जगह मानकीकृत विकल्प आधारित प्रणाली अपनाई जाए। डेटा संग्रह पारदर्शी और सुरक्षित हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)