गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत:परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, बाहर से दवाइयां मांगने का भी लगाया आरोप

Oct 13, 2026 - 13:49
0
गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत:परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, बाहर से दवाइयां मांगने का भी लगाया आरोप
गोंडा जिले का मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से आज मंगलवार को चर्चा में है इस बार किसी चोरी के लिए किसी मारपीट के लिए या वार्ड में किसी अवस्था के लिए नहीं है। बल्कि इलाज के दौरान आज मंगलवार सुबह 7.20 बजे लापरवाही के चलते एक मरीज की हुई मौत को लेकर चर्चा में है। यह आरोप खुद मृतक राजेश गुप्ता के भाई हनुमंत लाल ने लगाया है। अब आरोप के आधार पर गोंडा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर अनिल तिवारी ने पूरे मामले में जांच की बात कही है। जी हां हम बात कर रहे हैं पोर्टरगंज बाजार के रहने वाले हनुमंत लाल गुप्ता के छोटे भाई राजेश गुप्ता की जिनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर कल देर रात परिजन एंबुलेंस से गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के पहुंचे। रात में उन्हें भर्ती कराया डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज के दवाओं के बजाए बाहर से दवा मंगा करके इलाज किया गया। गोंडा मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान मौत जैसे ही आज मंगलवार तड़के सुबह 7 बजे राजेश गुप्ता की हालत बिगड़ी तत्काल परिजन इमरजेंसी की तरफ भाग करके गए। लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर नहीं था और इलाज करने के लिए कोई नहीं है। 20 मिनट के बाद राजेश कुमार गुप्ता की गोंडा मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पीड़ित भाई हनुमंत लाल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित हनुमंत लाल ने बताया कि मैं अपने भाई को इलाज के लिए लाकर के यहां पर भर्ती कराया था। डॉक्टर यहां पर नहीं थे इमरजेंसी में रात में कोई भी डॉक्टर इमरजेंसी में देखने नहीं गया था। बाहर से जो हम दवा लेकर के आए हैं इस दवा से हमारे भाई का इलाज हुआ है। यहां से हमको कोई भी सुई और दवाई नहीं मिली है कोई देखने तक नहीं आया है हमारे मरीज की मौत हो गई है। उसके काफी देर बाद डॉक्टर आए हैं। वही गोंडा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर अनिल तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जो भी निकाल कर आएगा कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User