बांदा में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:मजदूरी से चलता था परिवार, पत्नी बोली- आर्थिक तंगी से परेशान रहते थे पति
बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में रविवार सुबह 10 बजे 25 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा है। आपको बता दे की पनगरा गांव निवासी दिवंगत चंदा वर्मा का बेटा छुट्टू आठ भाइयों में चौथे नंबर का था। वह परिवार से अलग रहता था। खेती के साथ मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी अभी कोई संतान नहीं थी। पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पास महज दो-तीन बिस्वा जमीन है। इससे परिवार का गुजारा नहीं हो पाता था। पति मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। रविवार सुबह भी उन्होंने नाश्ता-पानी किया था और करीब साढ़े नौ बजे काम पर जाने की तैयारी थी। इसी दौरान अचानक उनका मूड बदल गया। वह कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई। लक्ष्मी के अनुसार, दो दिन पहले घरेलू सामान लाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन घर में कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि पति खर्च चलाने को लेकर परेशान रहते थे। कभी मजदूरी मिल जाती थी तो कभी काम नहीं मिलता था। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टू को शराब पीने की आदत थी और वह अपनी जिद पर अड़ जाता था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)