संभल में 'केडीएम छात्रवृत्ति परीक्षा':मेधावी छात्रों को बांटे जाएंगे 2.5 लाख के पुरस्कार
संभल के शंकर इंटर कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से ज्ञान मंच फाउंडेशन द्वारा 'कमला देवी मेमोरियल उत्कृष्टता पुरस्कार' (केडीएम) छात्रवृत्ति परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्रों के लिए लगभग ढाई लाख रुपये की पुरस्कार व छात्रवृत्ति राशि प्रायोजित की जा रही है। शंकर इंटर कॉलेज में आयोजित इस छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में संभल जिले के लगभग 60 माध्यमिक विद्यालयों के 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया और पूरे मनोयोग से परीक्षा में सम्मिलित हुए। ग्रामीण बच्चों के लिए यह परीक्षा एक बड़ी उम्मीद और अवसर के रूप में सामने आई है। मां की स्मृति में पूर्व UPSC अधिकारी ने की शुरुआत इस अनूठी और सराहनीय पहल की शुरुआत गवां में जन्मे और पले-बढ़े, भारत सरकार के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सुबोध कुमार तथा उनकी पत्नी व वरिष्ठ शिक्षाविद् निशा गुप्ता द्वारा की गई है। ज्ञान मंच फाउंडेशन के संस्थापक सुबोध कुमार ने अपनी माता स्वर्गीय कमला देवी की पावन स्मृति में इस पुरस्कार की नींव रखी है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी होनहार ग्रामीण विद्यार्थी शिक्षा की दौड़ में पीछे न रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)