बांदा नहर में मिला अज्ञात अधेड़ का शव:पुलिस ने आधार कार्ड से की पहचान, फतेहपुर का निकला मृतक
बांदा के बबेरू कस्बे में तिंदवारी रोड स्थित नहर की पटरी पर रविवार को पानी में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की। आधार कार्ड से हुई शव की पहचान नहर की पटरी पर मिले आधार कार्ड और फोटो के आधार पर मृतक की पहचान रईस शाह (55) पुत्र नवाब शाह निवासी सलराहा, थाना खागा, जिला फतेहपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव की पहचान होने के बाद परिवार में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को एक दिन पहले शराब के नशे में घूमते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह नहर में गिर गए होंगे। हालांकि, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नहर की पटरी से शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)