भदोही में बाइक असंतुलित होकर नाले में गिरी:दो युवकों की मौत, एक घायल औराई रेफर
भदोही जिले के मेदिनीपुर के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक बाइक पर सवार थे, जो असंतुलित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नाले में गिर गई। मृतकों की पहचान मेदिनीपुर निवासी चुन्नीलाल (पुत्र विवेक) और पप्पू (पुत्र सूरज) के रूप में हुई है। घायल युवक राकेश (पुत्र सुमित) को एंबुलेंस से सीएचएस औराई रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक महाराजगंज से वापस आ रहे थे। उनकी बाइक काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। औराई थाना पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)