बांके बिहारी मंदिर में चले लात घूंसे:निजी सुरक्षा कर्मी और श्रद्धालुओं में हुआ टकराव, मौके पर मची अफरा तफरी

Oct 19, 2026 - 07:02
0
बांके बिहारी मंदिर में चले लात घूंसे:निजी सुरक्षा कर्मी और श्रद्धालुओं में हुआ टकराव, मौके पर मची अफरा तफरी
वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां श्रद्धालु और मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा कर्मीयों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मंदिर परिसर में चले लात घुसों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झगड़ा क्यों हुआ इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। VIP गेट की तरफ जाने को लेकर हुआ विवाद बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु और निजी सुरक्षा कर्मीयों के बीच विवाद हो गया। बताया गया यह विवाद VIP गैलरी की तरफ जाने को लेकर हुआ। बाहर से दर्शन करने आया श्रद्धालु युवक अपने साथ मौजूद महिला के साथ VIP गैलरी में जबरन घुसने का प्रयास करता है,इस दौरान वहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मी उसे रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन वह नहीं मानता। जिसके कारण विवाद की स्थिति बन जाती है। श्रद्धालु युवक का आरोप VIP गैलरी में एंट्री को लेकर हुए विवाद के दौरान श्रद्धालु युवक आरोप लगाता है कि वहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मी अपनी मर्जी से लोगों को VIP गैलरी में एंट्री दे रहे हैं, वह इसके लिए पैसे भी ले रहे हैं। इसका वहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मी ने विरोध किया तो युवक लड़ने पर आमादा हो गया। जिसके बाद मारपीट हो गई। युवक के साथ मौजूद महिला बीच बचाव करते हुए भी नजर आती है लेकिन युवक और निजी सुरक्षा कर्मी नहीं मानते। 2 दिन पुराना है वीडियो मंदिर के अंदर VIP गैलरी और गेट नंबर 1 के निकास के बीच हुए इस झगड़े और मारपीट का यह वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। सीओ वृंदावन संदीप ने बताया इस मामले को लेकर जानकारी की जा रही है किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। वीडियो देखने पर 2 दिन पुराना लग रहा है। वहीं इस झगड़े को लेकर मंदिर में तैनात राजस्थान सिक्युरिटी कंपनी के किसी भी प्रतिनिधि ने कोई जानकारी नहीं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User