बार एसोसिएशन में मनी भगत सिंह की जयंती:अधिवक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर बार एसोसिएशन रामपुर के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी में उनके अमूल्य बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का साहस, राष्ट्रप्रेम, त्याग और संघर्ष आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं में सामाजिक चेतना जगाने का कार्य किया और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को देश व समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने और भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद उस्मान खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव यादव, उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू और प्रकाश चन्द्र गंगवार एडवोकेट समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)