गगहा में एनसीसी शिविर:कैडेट्स ने दिखाया दमखम; ग्रुप कमांडर बोले- नेतृत्व क्षमता विकसित करती है एनसीसी

Sep 28, 2026 - 18:14
0
गगहा में एनसीसी शिविर:कैडेट्स ने दिखाया दमखम; ग्रुप कमांडर बोले- नेतृत्व क्षमता विकसित करती है एनसीसी
गोरखपुर में गगहा ब्लॉक के करवल मझगांवा स्थित राधिका हायर सेकेंडरी स्कूल में 45 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-166 के आठवें व अंतिम दिन सोमवार को कार्यवाहक ग्रुप कमांडर कर्नल जयशंकर चौधरी (सेना मेडल) ने निरीक्षण किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए कर्नल चौधरी ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं को चरित्रवान, साहसी व ईमानदार नागरिक बनाने के साथ उनमें अफसर जैसे गुण और कुशल नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। आज देश में एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 हजार से बढ़कर 17 लाख से अधिक हो चुकी है। अंतिम दिन ड्रिल, फायरिंग, आशु भाषण, क्विज और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कैंप कमांडेंट व सीओ कर्नल जयवीर सिंह (सेना मेडल) ने कैडेटों को प्रशिक्षण का व्यावहारिक जीवन में उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर उपकमान अधिकारी अमित कुमार सिंह, कैप्टन शशिमौलि त्रिपाठी, कैप्टन प्रभात चतुर्वेदी, सूबेदार मेजर राकेश कुमार, बीएचएम श्यामबहादुर थापा, सूबेदार अरविंद कुमार, दिग्विजय सिंह और मनोरंजन त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User