सरकार ने 20 आईपीएस अफसरो के किए तबादले:आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का बरेली ट्रांसफर, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह को बनाया गया हापुड़ का कप्तान

Oct 07, 2026 - 14:34
0
सरकार ने 20 आईपीएस अफसरो के किए तबादले:आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का बरेली ट्रांसफर, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह को बनाया गया हापुड़ का कप्तान
उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को 20 आईपीएस अफसर के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस ट्रांसफर में आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन को बरेली का एसपी सिटी बनाया गया है। जबकि आजमगढ़ के एसपी सिटी रहे मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ का कप्तान बनाया गया है। वहीं बरेली में एसपी सिटी पद पर तैनात मानुष पारीक को आजमगढ़ का एसपी सिटी बनाया गया है। आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन की गिनती बेहद ईमानदार अधिकारियों में होती हैं। फरवरी 2024 में चिराग जैन को आजमगढ़ का एसपी ग्रामीण बनाया गया था। एसपी ग्रामीण के साथ-साथ पासपोर्ट सेल की लगातार मॉनिटरिंग से बड़ी संख्या में फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले कई आरोपी पकड़े गए। जिले में चल रहे मोबाइल रिकवरी अभियान का नेतृत्व कर रहे सेंट ग्रामीण के नेतृत्व में जिले में अब तक 6000 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं जिनकी कीमत 14 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक की है। इसके लिए एसपी ग्रामीण चिराग जैन को सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है। मऊ बलिया के भी पुलिस कप्तान का ट्रांसफर शासन ने आजमगढ़ के साथ ही मऊ और बलिया के आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है। मऊ के एसपी रहे कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है जबकि बलिया के पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह को बस्ती जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है। पीएससी प्रयागराज में तैनात सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ जिले का कप्तान बनाया गया है। जबकि गाजीपुर के पुलिस कप्तान रहे ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User