बाराबंकी में 12वीं छात्रा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी:पुलिस ने छात्रा को कार्यप्रणाली और अधिकारों से कराया रूबरू
बाराबंकी में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस ने अनूठी पहल की। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कोतवाली नगर पुलिस ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा स्नेहा गौतम को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस की कार्यप्रणाली की दी जानकारी पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं स्नेहा गौतम को थाने के कामकाज, जनसुनवाई और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि पुलिस आम नागरिकों की शिकायतें किस तरह सुनती है और समस्याओं के समाधान के लिए क्या कार्रवाई करती है।
महिला अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था पर चर्चा छात्रा को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में भी बताया गया। इस पहल के जरिए उन्हें थाने के संचालन और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला। बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की पहल मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। इस तरह के कार्यक्रम बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का आत्मविश्वास और कानून के प्रति समझ विकसित करने में सहायक होते हैं। बाराबंकी पुलिस की इस पहल को बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)