यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित:सरकार ने पहले 20 अक्टूबर को नवमी-विजयदशमी का संयुक्त अवकाश घोषित किया था

Oct 16, 2026 - 18:08
0
यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित:सरकार ने पहले 20 अक्टूबर को नवमी-विजयदशमी का संयुक्त अवकाश घोषित किया था
उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2026 के अवकाशों की सूची में बड़ा बदलाव करते हुए महानवमी का सार्वजनिक अवकाश 19 अक्टूबर को घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव के मुताबिक, 19 अक्टूबर (सोमवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत महा नवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले सरकार ने 20 अक्टूबर को महा नवमी और विजयदशमी का संयुक्त अवकाश घोषित किया था। 17 नवंबर 2025 को जारी पुरानी विज्ञप्ति में अब यह संशोधन कर दिया गया है। बाकी अवकाश यथावत रहेंगे। प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब प्रदेशभर के सरकारी दफ्तर, स्कूल, बैंक और अन्य संस्थान 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे। दशहरा की तैयारियों के बीच सरकार का यह फैसला श्रद्धालुओं के लिए राहत भरा साबित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User