बाराबंकी में अखिल भारतीय विराट दंगल:पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, शहरा बाग मेला मैदान में हुए रोमांचक मुकाबले
बाराबंकी में शहर के दशहरा बाग मेला मैदान में रविवार दोपहर 3 बजे अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन किया गया। श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में हुए इस दंगल में कई राज्यों के नामचीन पहलवान पहुंचे। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। नौ राज्यों से पहुंचे पहलवान दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों ने अपने दमखम, दांव-पेच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। अलग-अलग राज्यों के पहलवानों के बीच हुए मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। सदर विधायक सुरेश यादव मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति ने पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर आयोजन समिति से जुड़े सूरज यादव गामा और विक्की पहलवान ने दंगल प्रेमियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दंगल भारतीय परंपरा और ग्रामीण खेल संस्कृति का अहम हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से पहलवानों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और कुश्ती के प्रति लोगों का जुड़ाव मजबूत होता है। दशहरा बाग मेला मैदान में हुए इस दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवानों की भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक मल्ल युद्ध की लोकप्रियता बनाए रखना और पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना रहा। देखें दंगल की फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)