कानपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित:धार्मिक अनुष्ठान उपरांत महाआरती, कल विशाल भंडारे संग बंटेगा प्रसाद
कानपुर में बिल्हौर की नई बस्ती शांति नगर में शारदीय नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा और अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वर्तमान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तगण माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने जानकारी दी है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर कल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा, रात में होने वाली महाआरती और धार्मिक झांकियों के कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)