एटीएम में पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये चुराने वाला गिरफ्तार:औरैया पुलिस ने 27 हजार रुपये और 7 एटीएम कार्ड बरामद किए, एक साल से कर रहा था ठगी

Oct 08, 2026 - 18:14
0
एटीएम में पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये चुराने वाला गिरफ्तार:औरैया पुलिस ने 27 हजार रुपये और 7 एटीएम कार्ड बरामद किए, एक साल से कर रहा था ठगी
फफूंद पुलिस और एसओजी की टीम ने एटीएम में पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये चुराने वाले शातिर ठग आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। वह कानपुर देहात का रहने वाला है। उसके पास से 27 हजार रुपये नकद, 7 एटीएम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ है। यह खुलासा एसपी अभिषेक भारती ने गुरुवार चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को फफूंद के चमनगंज स्थित इंडिया वन एटीएम में आरोपी ने कैश डिस्पेंस स्लॉट में धातु की पत्ती लगाई थी। इससे ग्राहकों के रुपये पत्ती में फंस जाते थे, जिन्हें वह बाद में निकाल लेता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आकाश को बढ़ुआ बंबा के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोटरसाइकिल से एटीएम की रेकी कर एक साल से इटावा, उन्नाव समेत आसपास के इलाकों में ठगी कर रहा था। बरामद सामान में कैश ट्रैपिंग पत्ती, कैंची, स्क्रू ड्राइवर, टेस्टर, प्लास और फेवीक्विक शामिल हैं। फफूंद थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User