बाराबंकी में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती:किसानों ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी, गूंजे जयकारे
बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) द्वारा निंदूरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भंडार में किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती बेहद अनूठे और श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाई गई। सोमवार शाम 5 बजे किसानों ने अपने-अपने खेतों की मेड़ पर दीप प्रज्वलित कर महान किसान नेता को नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मौजूद किसानों ने "बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें" और "चौधरी राकेश टिकैत जिंदाबाद" के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा। भाकियू के जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम वर्मा ने बताया कि बाबा टिकैत का पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए समर्पित रहा। इसलिए किसानों ने अपने कर्मस्थल (खेतों) पर दीप जलाकर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान किसानों ने एकजुट होकर बाबा टिकैत के संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)