दुर्गा पूजा मेले में बिछड़ी 2 साल की बच्ची मिली:गाजियाबाद में पुलिस ने 1 घंटे में खोजा, बेटी को पाकर माता-पिता रो पड़े

Oct 19, 2026 - 12:03
0
दुर्गा पूजा मेले में बिछड़ी 2 साल की बच्ची मिली:गाजियाबाद में पुलिस ने 1 घंटे में खोजा, बेटी को पाकर माता-पिता रो पड़े
गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके में रविवार रात दुर्गा पूजा मेले के दौरान 2 साल की बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई। बच्ची रोती हुई पुलिस की पीआरवी टीम को मिली। वह इतनी छोटी थी कि अपना नाम और घर का पता भी नहीं बता पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कर परिजनों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद बच्ची के माता-पिता मिल गए। बेटी को सुरक्षित देखकर मां और पिता की आंखों से आंसू निकल पड़े। पुलिस ने जरूरी जांच-पड़ताल के बाद बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया। परिवार गाजियाबाद के झंडापुर में किराए पर रहता है। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। गश्त के दौरान रोती हुई मिली बच्ची रविवार रात लिंक रोड क्षेत्र में डायल 112 की पीआरवी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को एक मासूम बच्ची अकेली और रोती हुई मिली। बच्ची की उम्र कम होने के कारण पुलिस को उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद लिंक रोड थाना पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को तलाशने के लिए प्रयास शुरू किए। पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कराया, ताकि बच्ची के परिजनों तक सूचना पहुंच सके। करीब एक घंटे के भीतर पुलिस को परिवार का पता चल गया। झंडापुर में किराए पर रहता है परिवार पुलिस के मुताबिक, बच्ची के पिता की पहचान धर्मराज पुत्र ननबुध यादव और मां की पहचान गीता के रूप में हुई। दोनों झंडापुर, गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि वे बच्ची को लेकर दुर्गा पूजा मेले में गए थे। इसी दौरान वह उनसे बिछड़ गई। सूचना मिलने के बाद माता-पिता थाने पहुंचे और बच्ची की पहचान की। पुलिस ने आवश्यक जांच करने के बाद मासूम को परिवार के हवाले कर दिया। बेटी को देखकर छलक पड़े आंसू काफी देर तक बच्ची से बिछड़े रहने के बाद उसे सुरक्षित पाकर माता-पिता भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। परिवार ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User