नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी:फोन पर बनाया मिलने का दबाव, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Oct 04, 2026 - 19:41
0
नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी:फोन पर बनाया मिलने का दबाव, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में करीब 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम 4 बजे उसे जेल भेज दिया गया। ज्वैलरी की जानकारी लेने के बहाने नंबर लिया पीड़िता एक ज्वैलरी प्रतिष्ठान पर सेल्स का काम करती थी। उसने प्रचार के लिए एक ग्रुप बनाया था। इसी ग्रुप से आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया। शुरुआत में उसने ज्वैलरी से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद वह लगातार फोन करने लगा। पीड़िता ने बात करने से मना किया, लेकिन आरोपी उस पर मिलने का दबाव बनाता रहा। पानी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 3 अक्टूबर सुबह करीब 10 बजे आरोपी ने पीड़िता को होटल के पास एक पिज्जा प्वाइंट पर बुलाया। वहां आरोपी ने उसे पानी दिया। पानी पीने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और उसे चक्कर आने लगे। आरोप है कि आरोपी उसे पिज्जा प्वाइंट के ऊपर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद करीब 10:55 बजे आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींचीं। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया। आरोपी ने दोपहर 12 बजे फोटो वायरल करने की बात कही थी। पीड़िता का परिवार अनुसूचित समाज से है। सुबह गिरफ्तार, शाम को भेजा जेल पीड़िता की मां की शिकायत पर डिडौली पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 4 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार शाम करीब 4 बजे आरोपी को जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User