बाराबंकी में चेन स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी से पहचान कर दबोचा, तीन टुकड़ों में चेन और बाइक बरामद
बाराबंकी में कोतवाली नगर पुलिस ने चेन स्नैचिंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छीनी गई चेन के तीन टुकड़े और वारदात में इस्तेमाल Yamaha MT-15 बाइक बरामद की है। 4 अक्टूबर की रात कृष्णानगर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन झपटी थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी महिला का पीछा करते और चेन झपटकर भागते दिखे।जांच के बाद पुलिस ने पल्हरी अंडरपास के पास से शिवा गौतम और राज वर्मा उर्फ एसके को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाते थे और चेन को टुकड़ों में तोड़कर बेचते थे।गिरफ्तार आरोपी राज वर्मा पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पहले हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)