बाराबंकी में डेढ़ हजार देवी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन:पांच नदियों के घाट तैयार, बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर की भी तैनाती
बाराबंकी में नवरात्र खत्म होने के बाद करीब डेढ़ हजार देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। इसे लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सोमवार शाम 5:45 बजे डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी रवीना त्यागी ने कल्याणी नदी घाट का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था परखी और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए। जिले में सरयू, कल्याणी, गोमती, रेठ और सुमली नदियों के प्रमुख घाटों पर विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर रोशनी, बैरिकेडिंग, पीने के पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नाविक, गोताखोर और फ्लड पीएसी के जवानों की भी तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में करीब डेढ़ हजार देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोताखोरों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देखें घाट की तैयारी के 5 फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)