जालौन में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप:इंदिरा स्टेडियम में 24 अक्टूबर आयोजन, 2 आयु वर्गों खिलाड़ी लेंगे भाग
जालौन के उरई में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन जालौन की ओर से 24 अक्टूबर को इंदिरा स्टेडियम में जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। अंडर-14 वर्ग में 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। वहीं, अंडर-16 वर्ग में 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न स्पर्धाओं के लिए बालक-बालिकाओं के अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागियों को आधार कार्ड, पिछले वर्ष की अंकतालिका या जन्म प्रमाणपत्र में से कोई भी दो मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। दस्तावेज अधूरे होने पर खिलाड़ी को प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। सुबह 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)