पतारा शक्ति पीठ में भंडारा आयोजित:महिलाओं ने विधि-विधान पूजन किया, राहगीरों-श्रद्धालुओं बीच बंटा प्रसाद

Oct 19, 2026 - 19:21
0
पतारा शक्ति पीठ में भंडारा आयोजित:महिलाओं ने विधि-विधान पूजन किया, राहगीरों-श्रद्धालुओं बीच बंटा प्रसाद
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बे स्थित मां काली शक्ति पीठ में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं समेत क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और माता का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भक्तों ने मां काली के जयकारे लगाए। धार्मिक आयोजन के चलते मंदिर परिसर में दिनभर चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User