बाराबंकी में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग:पुल पर खड़ी मिली बाइक, किराए के मकान में रह रहा था; तलाश जारी

Oct 17, 2026 - 20:13
0
बाराबंकी में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग:पुल पर खड़ी मिली बाइक, किराए के मकान में रह रहा था; तलाश जारी
बाराबंकी के हैदरगढ़ में औसानेश्वर घाट स्थित गोमती नदी के पुल से शनिवार शाम एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक की पहचान हर्ष विजय सिंह (24) के रूप में हुई है। वह पुल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद नदी में कूद गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। नदी में कूदने से पहले परिजनों को किया फोन बताया गया कि नदी में छलांग लगाने से पहले हर्ष ने परिजनों को फोन किया था। उसने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल पुल पर खड़ी है और वह नदी में कूदने जा रहा है। यह सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम औसानेश्वर घाट पहुंची। वहां पुल पर हर्ष की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। उसकी चाबी भी गाड़ी में ही थी। इसके बाद गोमती नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एक साल से हैदरगढ़ में रह रहा था हर्ष विजय सिंह करीब एक साल से हैदरगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। वह तेजा इंजीनियरिंग में टेक्नीशियन के पद पर काम करता था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के नदी में कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User