मऊ में मां दुर्गा की लीलाओं का प्रदर्शन:महिषासुर मर्दन घटना का जीवंत मंचन, बच्चों को दी नारी शक्ति प्रेरणा
मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालव में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मां दुर्गा के 9 रूपों और महिषासुर मर्दन की पौराणिक घटना का मंचन किया गया। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा की लीलाओं से संबंधित विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों ने उत्सुकता से कार्यक्रम देखा। इस दौरान नारी शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। बच्चों को रामलीला और दशहरा पर्व के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय परिवार ने सभी को दशहरा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राम केर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान और आरती सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)