वाराणसी में दुर्गा पूजनोत्सव के 50वां वर्ष पूरे:धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना उद्देश्य
वाराणसी के सोनिया स्थित गुजराती गली में युवा जागृति समिति के दुर्गा पूजनोत्सव के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। समिति वर्ष 1975 से लगातार दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन कर रही है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय राजेश कुमार पांडेय ने इसकी नींव रखी थी। पांच दशकों से समिति धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति के संरक्षक अनिल पांडेय और अध्यक्ष इशांत पांडेय हैं। लंबे समय से आयोजित हो रहा यह पूजनोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया है। समिति का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)