बाराबंकी में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित:गांधी क्लब ए ने दर्ज की जीत, सेमीफाइनल-फाइनल मुकाबले आज होंगे

Oct 04, 2026 - 19:41
0
बाराबंकी में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित:गांधी क्लब ए ने दर्ज की जीत, सेमीफाइनल-फाइनल मुकाबले आज होंगे
बाराबंकी में गांधी जयंती सप्ताह के तहत रविवार को बंकी के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में चार टीमों के खिलाड़ियों ने जोश और खेल भावना के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाया। तेज रफ्तार खेल, शानदार पासिंग और गोल के लिए खिलाड़ियों की जद्दोजहद ने मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व खिलाड़ी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता साकेत संत मौर्य ने किया। पहले मुकाबले में गांधी क्लब ए और नेबलेट स्कूल टीम ए के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद गांधी क्लब ए ने 3-2 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में गांधी क्लब बी और नेबलेट स्कूल टीम बी आमने-सामने थीं। नेबलेट स्कूल टीम बी ने 2-1 से जीत हासिल की। आज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User