बाराबंकी में खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ:50 दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में फैली दहशत; 18 सेकंड का वीडियो वायरल

Oct 05, 2026 - 15:48
0
बाराबंकी में खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ:50 दिन से तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में फैली दहशत; 18 सेकंड का वीडियो वायरल
बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्रामसभा शरीफाबाद में सोमवार सुबह खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तेंदुए को चहलकदमी करते देखा। इसका करीब 18 सेकंड का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, शरीफाबाद में 50 दिन से ज्यादा समय से तेंदुए की हलचल बनी हुई है। वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए ने गांव में कई जानवरों को भी अपना शिकार बनाया है। सोमवार सुबह तेंदुआ दोबारा खेतों में दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में डर और बढ़ गया। किसान खेतों में जाने से भी बच रहे हैं। तुलसी काट रहे ग्रामीण ने देखा तेंदुआ ग्रामीण रामजीत कश्यप ने बताया कि वह सुबह खेत में तुलसी काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में तेंदुए की हलचल देखी जा रही है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम कर रही जांच वन दरोगा अनुज सिंह ने बताया कि शरीफाबाद में तेंदुआ दिखाई देने की बात सही है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User