बाराबंकी में मौरंग लदा डंपर पलटा:पिता-पुत्र मौरंग में दबे, सड़क किनारे गड्ढे में पहिया उतरने से हुआ हादसा; एक घायल
बाराबंकी के फतेहपुर में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक मौरंग लदा डंपर पलट गया। यह हादसा टांडा निजाम अली के भूंड गांव के पास हुआ। डंपर के ऊपर मौरंग ठीक कर रहे पिता जमाल (48) और उनका बेटा नियाज मौरंग के नीचे दब गए। जमाल और नियाज सड़क किनारे खड़े डंपर पर मौरंग ठीक कर रहे थे। चालक डंपर को सड़क किनारे करने की कोशिश कर रहा था। तभी डंपर का एक पहिया सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गया, जिससे डंपर पलट गया और मौरंग पिता-पुत्र पर गिर गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौरंग हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में जमाल गंभीर घायल हुए, जबकि नियाज को हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों ने एक घायल को बाराबंकी पहुंचाया। जमाल को 108 एंबुलेंस से फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। केंद्र में डॉ. निसार अहमद ने जमाल का शुरुआती इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल भेजा गया। नियाज को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)