बाराबंकी में महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली:एसपी बोलीं- बेटियों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता
बाराबंकी में शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और एसपी रवीना त्यागी ने रिजर्व पुलिस लाइन से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिसकर्मी, आशा बहुएं, सफाईकर्मी, स्कूलों की छात्राएं और शिक्षक शामिल थे। यह पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए वापस पुलिस लाइन पर खत्म हुई। एसपी रवीना त्यागी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के अपराधों को रोकना बाराबंकी पुलिस का पहला काम है। उन्होंने अपील की कि किसी भी परेशानी, छेड़छाड़ या उत्पीड़न पर चुप न रहें, पुलिस को अपनी समस्या बताएं। एसपी ने बच्चियों को समझाया कि गलत व्यवहार होने पर तुरंत पुलिस या भरोसेमंद लोगों को बताएं। आम लोगों से भी अपील की कि महिला-बच्चों से जुड़ी घटना की सूचना डायल-112 या नजदीकी थाने को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)