शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, अलीशान पर FIR:अलीगढ़ के सराय रहमान की घटना; मंदिर में लगे 5 किलो के दो घंटों में से एक गायब
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में चोर ने प्राचीन शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए पीतल का घंटा चोरी कर लिया। सराय रहमान स्थित मंदिर में 5-5 किलो के दो पीतल के घंटे लगे थे। आरोप है कि 11 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे अलीशान पुत्र जीशान एक घंटा चोरी कर ले गया। मामले में मंदिर के पास रहने वाली बीना पत्नी सुनील की शिकायत पर बन्नादेवी पुलिस ने रविवार रात नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना अम्बेडकर मूर्ति के सामने वाली गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर की है। बीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंदिर में पीतल के दो घंटे लगे हुए थे। इनमें से एक घंटा चोरी हो गया। उन्होंने अलीशान पुत्र जीशान के खिलाफ कार्रवाई करने और मंदिर से जुड़ी इस समस्या का समाधान कराने की मांग की।
देर रात दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में रविवार रात FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रोहित को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)