बाराबंकी में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर हादसा, चार दिन पहले ससुराल आया था

Oct 16, 2026 - 22:58
0
बाराबंकी में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर हादसा, चार दिन पहले ससुराल आया था
बाराबंकी में शुक्रवार रात सड़क हादसे में 35 वर्षीय अमरेश की मौत हो गई। रात करीब 9:30 बजे बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अमरेश कई मीटर दूर जा गिरे। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अमरेश चार दिन पहले ही अपनी ससुराल आए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ससुराल पक्ष में मातम छा गया। सूचना मिलने पर बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User