बाराबंकी में रोटावेटर में फंसने से युवक की मौत:सिर धड़ से अलग होकर 5 फीट दूर उछलकर गिरा; ट्रैक्टर चलाते समय हुआ हादसा
बाराबंकी में ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का सिर धड़ से अलग होकर करीब 5 फीट दूर जा गिरा। युवक की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू गौतम (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर की चपेट में आया युवक निंदूरा ब्लॉक के हसुवापारा गांव में प्रेम प्रकाश रात करीब करीब 10 बजे खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे। इसी दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शव रोटावेटर में बुरी तरह फंस गया और सिर कुछ दूर जा गिरा। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रेम प्रकाश की शादी करीब पांच साल पहले गीता देवी (28) से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। इनमें चार साल की बेटी अविष्का और एक साल का बेटा लवी शामिल हैं। युवक की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों का सहारा छिन गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पत्नी और बच्चों के भविष्य को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर दुख का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)