बाराबंकी में युवती को सांप ने डसा, मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
राम सनेही घाट क्षेत्र के हरिलाल पुरवा गांव में सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब बिस्तर पर सो रही 18 वर्षीय युवती को सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। हरिलाल पुरवा निवासी राम कैलाश धीमान की बेटी रूबी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिजन रूबी को लेकर सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रूबी ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से हरसंभव मदद की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)