मिलिट्री चौराहा पर विकसित संकल्प चौक की स्थापना:सेवा ज्योति यात्रा के तहत कलश स्थापित, जनप्रतिनिधियों ने लिया विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्टेडियम से 'सेवा ज्योति यात्रा' शुरू हुई। जलती मशाल लेकर जनप्रतिनिधि रथ पर फतेहगढ़ मिलिट्री चौराहे पहुंचे। यहां दोपहर 12:30 बजे 'विकसित भारत संकल्प चौक' के लिए कलश स्थापित कर पूजा-पाठ कराई गई। स्टेडियम से मशाल को संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ और भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ रथ पर लेकर निकले। कई भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए साथ थे। यात्रा मिलिट्री चौराहे पर पहुंची, जहां आचार्य ने कलश स्थापित कर पूजा कराई। चौक पर 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' लिखा था। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि यह कार्यक्रम देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए था। उन्होंने कहा कि यह चौक हमें संकल्प की याद दिलाता रहेगा। जिला संगठन प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू यह सेवा संकल्प कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री के 25 साल की सेवा पूरी होने पर हुआ। इस दौरान भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुरी विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि ने विधि विधान से कलश स्थापना में पूजन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)