बाराबंकी नगर कार्यकारिणी की बैठक:प्रांत प्रचारक ने कुटुंब प्रबोधन पर दिया जोर, सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा
बाराबंकी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने बाराबंकी नगर में नगर कार्यकारिणी की औपचारिक मिलन-वार्ता बैठक नगर सह-संघचालक प्रभात के आवास पर की। बैठक में प्रांत प्रचारक ने कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता विषय पर नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खाली समय परिवार के साथ बिताना चाहिए और नई पीढ़ी को अपने संघर्ष के दिनों से अवगत कराना चाहिए। वर्तमान समय में परिवार के सदस्य अलग-अलग रहने लगे हैं, ऐसे में सभी को कुछ समय साथ बिताना चाहिए। उन्होंने परिवार में संवाद और आपसी जुड़ाव बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में नगर के दायित्वधारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला प्रचारक रवि प्रकाश, नगर प्रचारक विभम, नगर संघचालक विष्णु प्रताप, नगर सह-संघचालक प्रभात, नगर कार्यवाह अमितेश, सामाजिक समरसता संयोजक सुनीत, नगर सेवा प्रमुख संजय, आशीष सहित नगर के सभी दायित्वधारी स्वयंसेवक मौजूद रहे। बैठक से पूर्व प्रांत प्रचारक ने नगर के जेब्रा पार्क में नवीन शाखा में सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)