बारिश के चलते कल इंटर तक के स्कूल रहेंगे बंद:कानपुर DM ने लगातार हो रही बारिश के चलते लिया फैसला, बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

Sep 25, 2026 - 20:30
0
बारिश के चलते कल इंटर तक के स्कूल रहेंगे बंद:कानपुर DM ने लगातार हो रही बारिश के चलते लिया फैसला, बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
कानपुर में लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए कानपुर नगर में 26 सितंबर को कक्षा-1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रवीण कुमार तिवारी ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। 1981 के बाद सितंबर के महीने में 45 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। लगातार बारिश के चलते DM ने लिया फैसला डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने कानपुर नगर के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत और अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में 26 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में कक्षा-1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को शामिल किया गया है। डीआईओएस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक वर्षा एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर होगा एक्शन डीआईओएस ने कहा कि डीएम के आदेश का सभी स्कूलों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। अगर किसी भी विद्यालय ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ एग्शन होगा। सभी विद्यालयों को इस आदेश का सख्ती से पालन करना होगा। यह आदेश छात्र-छात्राओं के हित में जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User