दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि:कुलपति और सांसद ने किया नमन, शोधपीठ में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
गोरखपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल ने भी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के सदस्य, शिक्षकगण एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय में जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में जयंती व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रसेवा, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के उनके विचारों को नमन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)