बारिश के कारण कक्षा 12 तक के स्कूल बंद:एटा डीएम एम. अरुनमोली ने दिए आदेश, डीएलएड की परीक्षाएं जारी रहेंगी
एटा में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी एम. अरुनमोली ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी का ऐलान किया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह फैसला तेज बारिश के दौरान छात्रों को आने-जाने में होने वाली दिक्कत और पानी भरने की आशंका को देखते हुए लिया है। जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर रख रहा है। हालांकि, डीएलएड की परीक्षाएं पहले की तरह होंगी। जिन स्कूलों में ये परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार हो रही हैं, वहां निर्धारित समय पर ही परीक्षा कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों को छुट्टी के आदेश का पालन करने को कहा है। अभिभावकों से अपील है कि खराब मौसम में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें और उन्हें बिना वजह घर से बाहर न निकलने दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)