ट्रैफिक पुलिस के सामने कार सवारों में मारपीट:शेरपुर चुंगी पर हुआ विवाद, कार के शीशे टूटे; एक युवक घायल

Sep 25, 2026 - 19:40
0
ट्रैफिक पुलिस के सामने कार सवारों में मारपीट:शेरपुर चुंगी पर हुआ विवाद, कार के शीशे टूटे; एक युवक घायल
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शेरपुर चुंगी पर दो कार सवार युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। लात-घूंसे और डंडे चले। इस दौरान एक कार के शीशे तोड़ दिए गए और दो युवक घायल हो गए। मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सामने हुई मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो कारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दिनदहाड़े मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान एक कार के शीशे तोड़ दिए गए। घटना में तोमड़ा गांव निवासी इमरान और गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरा पक्ष गजरौला का रहने वाला बताया जा रहा है। मारपीट के बाद लगा लंबा जाम चौराहे पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट के कारण वाहनों की आवाजाही रुक गई। देखते ही देखते शेरपुर चुंगी पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक लोग अपनी गाड़ियों में फंसे रहे। CCTV फुटेज से जांच कर रही पुलिस घटना के बाद घायल इमरान और गुलफाम मंडी धनौरा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चौराहे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर भी घटना की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User