बारिश में झरना बना बनारस रेलवे स्टेशन का शेड:अजय राय ने एक्स पर किया पोस्ट, बोले - वाराणसी को प्रचार नहीं, स्थायी समाधान चाहिए
वाराणसी में हो रही बारिश से जहां नगरनिगम की पोल खुल रही और जगह-जगह वाटर लॉगिंग है। वहीं अब जनप्रतिनिधि भी समस्याओं पर सवाल उठा रहे है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने एक्स अकॉउन्ट से बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो किया है और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। अजय राय ने इस पोस्ट में लिखा है कि वाराणसी को प्रचार नहीं समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए। बनारस स्टेशन का शेड बना झरना कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने एक्स अकाउंट @kashikirai पर एक 35 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो दोपहर एक बजे का है। जिसे उन्होंने 3 बजकर 45 मिनट पर अपलोड किया है। इसमें बनारस रेलवे स्टेशन का टीन शेड झरना बना दिखाई दे रहा है और प्लेटफार्म पर पानी झरने की तरह गिर रहा है। इससे उस जगह पर यात्री भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। बारिश की वजह से यह पानी शेड से अंदर आ रहा है। अजय राय ने किया सवाल इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अजय राय ने लिखा है - प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास के दावों की पोल खुल रही है! रेलवे स्टेशन पर पानी इस तरह बरस रहा है, मानो स्टेशन नहीं बल्कि झरना हो। यात्री परेशान हैं, रास्ते पानी में डूबे हैं और जिम्मेदार व्यवस्था नदारद है। सवाल सीधा है—जब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का यह हाल है, तो बाकी देश में व्यवस्था का क्या हाल होगा? करोड़ों के विकास के दावों और चमक-दमक के बीच जनता को चाहिए जलभराव से मुक्ति, सुरक्षित रास्ते और जवाबदेह व्यवस्था। आखिर हर बारिश में वाराणसी की जनता को इसी बदहाल व्यवस्था की सजा क्यों भुगतनी पड़े? वाराणसी को प्रचार नहीं, स्थायी समाधान चाहिए। जनता अब सवाल पूछ रही है—जवाब कौन देगा? एनईआर के डीआरम ने दिया जवाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस एक्स पोस्ट पर एनईआर रेलवे के डीआरम ने जवाब दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट @drmbsbner पर लिखा है - आज कुछ समय में हुई अप्रत्याशित बारिश से पानी शेड पर इकट्ठा हो गया और ज्याद पानी की वजह से वह शेड से नीचे की तरफ बहने लगा। यह कुछ ही समय के लिए हुआ और अब स्थिति सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)