अम्बेडकरनगर में 443 जोड़ों ने रचाई शादी:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जगह समारोह
अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों और नगरीय निकायों में सामूहिक विवाह समारोह हुए। कुल 443 जोड़ों ने विधि-विधान से शादी कर नए जीवन की शुरुआत की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं। भीटी में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की मौजूदगी में 40 जोड़ों का विवाह हुआ। अकबरपुर में 68 जोड़े, बसखारी और अशरफपुर किछौछा में 42 जोड़ों की शादी हुई। भियांव में 54, जहांगीरगंज में 56, जलालपुर में 60, कटेहरी में 39, रामनगर में 43 और टांडा में 42 जोड़ों ने शादी की। 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था योजना के तहत हर जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च हुए। इसमें 21 हजार रुपये का उपहार, 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था पर और 64 हजार रुपये सीधे लड़की के बैंक खाते में भेजे गए। समारोह में परिवारों और मेहमानों ने प्रशासन के इंतजामों की तारीफ की। सभी जगहों पर उत्सव जैसा माहौल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)