बारिश में टीन शेड और दीवार गिरी:मलबे में दबकर 15 साल की लड़की की मौत; पड़ोसी बच्ची हादसे में घायल
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बारिश और तेज हवा के दौरान मकान की छत पर बना टीन शेड और दीवार अचानक गिर गई। मलबे के नीचे सो रही दो बालिकाएं दब गईं। हादसे में 15 वर्षीय महमूना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय पड़ोसी अप्पी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेड के नीचे सो रही थीं दोनों बालिकाएं खपुरवा गांव निवासी नान्हू की बेटी महमूना (15) अपनी पड़ोसी अनवर की बेटी अप्पी (12) के साथ मकान की छत पर बने टीन शेड के नीचे सो रही थी। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच अचानक दीवार और टीन शेड दोनों उनके ऊपर गिर गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों बालिकाओं को बाहर निकाला। महमूना की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, अप्पी गंभीर रूप से घायल मिली। परिजन और ग्रामीण अप्पी को तत्काल बहराइच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)