तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत:कानपुर देहात में दो साथी गंभीर घायल, एक रेफर; दवा लेकर लौट रहे थे

Sep 26, 2026 - 20:24
0
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत:कानपुर देहात में दो साथी गंभीर घायल, एक रेफर; दवा लेकर लौट रहे थे
कानपुर देहात के रनिया में नेशनल हाईवे पर विसायकपुर के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल (UP 78 HV 7621) डिवाइडर से टकराई। इसमें 14 साल के मन्नू उर्फ मयंक सिंह की मौके पर मौत हो गई। मृतक मन्नू, मनटोरा सुशील नगर, रनिया निवासी राजेश सिंह उर्फ मलखान सिंह का बेटा था। बाइक पर सवार उसके दो साथी, मैथा निवासी गोलू (19) और सुशील नगर निवासी कृष्णा (15) भी गंभीर घायल हो गए। गोलू को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है, कृष्णा के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घायल कृष्णा ने बताया कि वे तीनों पहाड़पुर रायपुर से दवा लेकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. निशांत ने एक मौत और दो घायलों की पुष्टि की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User