चिनहट में गोद भराई समारोह:महिलाओं को बांटी साड़ियां, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
लखनऊ में सेवा संकल्प अभियान और पोषण माह के तहत शनिवार को चिनहट ब्लॉक के दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम के अलावा सेमरा, धातीगरा और गाजीपुर-2 में भी विविध कार्यक्रम संपन्न हुए। आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों तथा भाजपा पदाधिकारियों व सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर रीता यादव द्वारा महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग व अन्य विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा नियमित टीकाकरण (वैक्सीनेशन) के महत्व और पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)