बाथरूम में फांसी लगा कर महिला ने की आत्महत्या:बांदा में बच्चे न होने से तनाव में थी, पति ने बताया इलाज चल रहा था

Oct 12, 2026 - 11:28
0
बाथरूम में फांसी लगा कर महिला ने की आत्महत्या:बांदा में बच्चे न होने से तनाव में थी, पति ने बताया इलाज चल रहा था
बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के गडोला गांव में 31 वर्षीय विवाहिता ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के मुताबिक, संतान न होने के कारण वह तनाव में रहती थीं और उनका कई सालों से इलाज चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कानपुर से इलाज कराकर लौटी थीं मृतका की पहचान शालू गुप्ता के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2022 में कुलदीप गुप्ता से हुई थी। पति कुलदीप ने बताया कि शालू का कई वर्षों से इलाज चल रहा था। हाल ही में वह उन्हें कानपुर से इलाज कराकर घर लाए थे। इसके बावजूद वह तनाव में रहती थीं। बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक परिजनों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। उस समय शालू के देवर प्रदीप और संदीप बाजार गए थे, जबकि सास सुशीला और ससुर राम प्रताप खेतों में थे। इसी दौरान शालू ने घर के बाथरूम में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने सीढ़ी के सहारे अंदर देखा तो शालू फंदे पर लटकी मिलीं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पैलानी थाना अध्यक्ष पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। “थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फांसी लगाने का सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User